• Fri. Mar 13th, 2026

भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन के साथ वार्ता विफल होने पर अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ByMedia News

Sep 1, 2022

रोहतास (बिहार)। भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर अभिकर्ताओं की बैठक असफल होने के बाद ज्वाइंट एक्सन कमिटी के आह्वान पर पूरे भारत में एक से सात सितंबर तक आंदोलन किया जा रहा है।

सासाराम शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपनी मांगो को लेकर आंदोलन जारी है। प्रथम दिन गुरुवार को यह आंदोलन सुबह 10 बजे से दोपहर 2बजे तक चला।

संघ के लोगों ने अपनी निम्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पॉलिसी बोनस में वृद्धि, पॉलिसी ब्याज ब्याज ऋण में कमी, केवाईसी बीमा धारक द्वारा बार-बार मांगना, काम की रूपरेखा का समय निर्धारित करना, अभिकर्ता का कल्याण कोष का निर्माण, एजेंसी कमीशन आईआरडी द्वारा निर्धारित दर से दो, एजेंट के बच्चों को शिक्षा ऋण प्रदान करना, ग्रेजुएटी सीमा 20 लाख लागू, मेडिक्लेम कंफर्म एजेंट के लिए प्रदान करना, डायरेक्ट अभिकर्ता को विशेष सुविधा, सीएलआईए की लाभ वृद्धि, अभिकर्ता के हाउसिंग लोन का ब्याज दर कम करना, अभिकर्ता का पेंशन एवं भविष्य निधि का निर्माण, ऑनलाइन पॉलिसी पर छूट समाप्त करो और अन्य चैनल से पॉलिसी बिक्री बंद करो।

प्रदर्शन में अभिकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए, जिसमें मुख्य रूप से पटना डिविजन दो के सचिव बैरिस्टर प्रसाद आनंद, शाखा सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, दीनबंधु सिंह, शशि रंजन, जवाहर दुबे, राम सुरेश सिंह, लक्ष्मण शर्मा, मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार, शिवप्रसन्न प्रजापति व राजेश ब्रिगेडियर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *