• Fri. Mar 13th, 2026

सासाराम एलआईसी कार्यालय के गेट पर अभिकर्ताओं ने मूंछ मुंडन कराकर सरकार व प्रबंधन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

ByMedia News

Sep 5, 2022

रोहतास (बिहार)। भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा सासाराम कार्यालय के गेट पर अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए सोमवार को रेस्ट डे का कार्यक्रम किया। प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ता द्वारा अपनी मूंछ मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया गया।

विदित हो कि ऑल इंडिया एजेंट्स फेडरेशन भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर, एलआईसी ऑफिस सासाराम के गेट पर, अभिकर्ताओं द्वारा पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ता शशि रंजन कुमार ने अपनी अपनी मूंछ का मुंडन कराकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मूंछ मुंडन का कार्य सासाराम–भभुआ–मोहनिया एजेंट्स फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने किया।

प्रदर्शन स्थल पर अभिकर्ताओं द्वारा सभी कार्य का बैनर विभिन्न मांगों को लेकर लगाया गया। उनकी मुख्य मांगे हैं– पॉलिसी बोनस में वृद्धि, बीमा से जीएसटी हटाना, पॉलिसी ऋण पर ब्याज की दर कम करना, अभिकर्ता का ग्रेजुएटी 20 लाख करना, अभिकर्ता का ग्रुप बीमा 50 लाख करना एवम् सभी अभिकर्ताओं को मेडिक्लेम सुविधा प्रदान करना।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पीडीसी कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, जोखन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रामसुरेश सिंह, विनोद कुमार, जग्गू सिंह, रवि कुमार, जमशेद आलम, सुधीर, रामबचन शाह, शिवनारायण प्रसाद, दीनबंधु सिंह, शिवशंभू, प्रदीप, राधेश्याम गुप्त, मनोज राय, विनोद सिंह, जाने आलम, विजय, राम अयोध्या, चितरंजन, मनोज, विनोद पांडे, मुनीलाल, अशोक कुमार, रविंद्र, संजय, राम कृपाल, राम कृष्णा, राज कुमार, राजेश ब्रिगेडियर, नागेंद्र शर्मा, संजय, शिवप्रसाद, आनंद कुमार, ज्ञानचंद, रविकांत सिन्हा, विश्वनाथ, सत्येंद्र, अमीर हसन, दिवाकर शर्मा, सरोज त्रिपाठी, मोहम्मद इस इसमाईल, अनिता कुमारी, सुरेंद्र, रमेश, टुनटुन, प्रेमचंद, कमलेश, जवाहर दुबे, संजीत, नागेंद्र, रामानंद, प्रवीण, शिवप्रसाद, शिवभजन, ओम प्रकाश, गजेंद्र त्रिपाठी व अमरनाथ त्रिपाठी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *